सफल हो रहा सीएम योगी का ‘संकल्प’, प्रदेश का भविष्य संवार रहा ‘ऑपरेशन कायाकल्प’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मूलभूत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का सीएम योगी का संकल्प ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ (Operation Kayakalp) के माध्यम से सफलता के नए अध्याय लिख रहा है। योगी सरकार के निर्देश पर वर्ष 2018 में…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मूलभूत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का सीएम योगी का संकल्प ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ (Operation Kayakalp) के माध्यम से सफलता के नए अध्याय लिख रहा है। योगी सरकार के निर्देश पर वर्ष 2018 में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में शुरू की गई प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की प्रक्रिया अब अपना सकारात्मक रूप दिखाने लगी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 19 आधारभूत सुविधाओं व पैरामीटर्स हो रहे कार्य बड़े पैमाने पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 5 स्टार श्रेणी युक्त बनाकर इन्हे आदर्श विद्यालय एवं ग्राम सभा के सबसे आदर्श भवन के रूप में विकसित कर रहे हैं।
ऐसे में, विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 से लेकर अब तक प्रदेश में 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण की प्रक्रिया को 18 पैरामीटर्स पर 80 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, शौचालय, ब्लैकबोर्ड व परिसर विद्युतीकरण जैसे 9 पैमानों पर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है जबकि 8 पैरामीटर्स पर 94 प्रतिशत से अधिक की लक्ष्य प्राप्ति की जा चुकी है। यही कारण है कि प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे करोड़ों बालक-बालिकाओं व उनके अभिभावकों को ऑपरेशन कायाकल्प से हुए बदलाव एवं वर्तमान शिक्षा नीतियों के प्रभावी रूप से लागू होने पर उज्ज्वल भविष्य का सपना साकार होता दिख रहा है।
19 में से 18 पैरामीटर्स को 80 प्रतिशत पूरा करने में मिली सफलता
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में ऑपरेशन कायाकल्प (Operation Kayakalp) के अंतर्गत वर्ष 2018 से लेकर अब तक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। आंकड़ों के अनुसार, चयनित 19 पैरामीटर्स में से प्रदेश में अब तक 18 पैरामीटर्स पर 80 प्रतिशत सफलता मिली है। वहीं, स्कूल फर्नीचर की आपूर्ति में वर्ष 2018 में 19 प्रतिशत के मुकाबले अब तक 65 प्रतिशत कार्यों को पूर्ण करने में सफलता मिली है।
इसी प्रकार, स्वच्छ पेयजलापूर्ति में वर्ष 2018 में 67 प्रतिशत की अपेक्षा अब 100 प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त किया जा चुका है। 19 पैरामीटर्स में से ब्वॉयज टॉयलेट, गर्ल्स टॉयलेट, जलापूर्ति युक्त शौचालय, मल्टी हैंड वॉशिंग यूनिट, ब्लैक-ग्रीन व व्हाइट बोर्ड की स्थापना, स्कूल परिसर की पुताई, रैंप व रेलिंग निर्माण तथा परिसर के विद्युतीकरण जैसी प्रक्रियाओं के लक्ष्य को 100 प्रतिशत सफलता के साथ पूरा किया जा चुका है। वहीं, टाइल्स युक्त शौचालय निर्माण में वर्ष 2018 में 21 प्रतिशत की अपेक्षा मार्च 2025 तक 91 प्रतिशत कार्यों को पूरा किया जा चुका है।
गेट युक्त बाउंड्री वॉल निर्माण तथा रसोईघर नवीनीकरण में भी मिली सफलता
रिपोर्ट के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों के परिसर में गेट युक्त बाउंड्री वॉल निर्माण तथा रसोईघर नवीनीकरण जैसे पैमानों पर क्रमशः 98 व 94 प्रतिशत लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेशन कायाकल्प (Operation Kayakalp) में जो 19 पैरामीटर्स चयनित किए गए हैं उनमें से किसी भी पैरामीटर में वर्ष 2018 में 82 प्रतिशत से अधिक कार्य नहीं हुआ था, वहीं अब सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में योगी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है।
‘बेटी बचाओ’ से ‘न्याय दिलाओ’ तक, योगी सरकार की नारी अदालतें बदल रहीं ग्रामीण महिलाओं की सोच
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न विभागों के साथ मिलकर मूलभूत सुविधाओं के संतृप्तिकरण को लेकर 11 हजार करोड़ का निवेश किया गया है, जो प्रदेश की बदलती सूरत का आधार बन रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
