Operation Sindhu: इजरायल से 326 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे
नयी दिल्ली: ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत इजरायल से मंगलवार को दो उड़ानों से 326 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे। इसके साथ ही अब तक 2,003 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के…
नयी दिल्ली: ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत इजरायल से मंगलवार को दो उड़ानों से 326 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे। इसके साथ ही अब तक 2,003 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) का इजरायल चरण 23 जून को शुरू हुआ जिसमें इजरायल से 161 भारतीय नागरिकों का पहला समूह स्वदेश लौटा। आज सुबह 08:20 बजे जॉर्डन की राजधानी अम्मान से ये लोग सुरक्षित रूप से नयी दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गरेटा उपस्थित रहे।
श्री जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत ही अम्मान से भारतीय वायुसेना के एक सी-17 विमान से आज सुबह करीब 8.45 बजे इज़राइल से 165 भारतीय नागरिक पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे उतरे जहां सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
