24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली दंगों के एक और आरोपी को ओवैसी ने दिया टिकट, शिफा उर रहमान तिहाड़ जेल से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को विधानसभा का टिकट देने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) की पार्टी AIMIM दंगों के एक और आरोपी को चुनाव के मैदान में उतारने जा रही है। AIMIM ने शिफा उर रहमान को ओखला…

24GhanteOnline
January 7, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को विधानसभा का टिकट देने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) की पार्टी AIMIM दंगों के एक और आरोपी को चुनाव के मैदान में उतारने जा रही है। AIMIM ने शिफा उर रहमान को ओखला विधानसभा से चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है।

दिल्ली दंगों के आरोपी शिफा उर रहमान को AIMIM ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा से टिकट दिया है। शिफा उर रहमान दिल्ली दंगों के केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर UAPA का केस लगा हुआ है। शिफा उर रहमान जामिया एलुमनाई के प्रेसिडेंट थे।

शिफा उर रहमान ने CAA/NRC प्रोटेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब ओवैसी (Owaisi) की पार्टी उन्हें ओखला से चुनाव लाड़वा रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है। हुसैन यहां मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। हुसैन अब तक आम आदमी पार्टी में थे।

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल, ओवैसी ने इस सीट से दिया टिकट


ओवैसी (Owaisi)  ने ताहिर हुसैन को लेकर एक्स पर ऐलान किया था। उन्होंने लिखा, 'MCD पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।'

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आज तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग होगी। 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…