PAK में दिखा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आतंकी, भारत के खिलाफ उगला जहर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का वांछित कमांडर सैफुल्लाह कसूरी (Saifullah Kasuri) एक बार फिर पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से सामने आया है। हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का वांछित कमांडर सैफुल्लाह कसूरी (Saifullah Kasuri) एक बार फिर पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से सामने आया है। हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित एक राजनीतिक रैली में कसूरी ने मंच से भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए और भारत के खिलाफ जहर उगला।
यह रैली पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें कसूरी ने न केवल भारत विरोधी भाषण दिया, बल्कि खुद को पूरी दुनिया में मशहूर आतंकी बताकर प्रचारित किया। कसूरी ने कहा, मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड (Saifullah Kasuri) कहा जाता है और मैं अब पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं।
पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है कसूरी (Saifullah Kasuri)
सैफुल्लाह कसूरी (Saifullah Kasuri) को 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। आतंकवादियों ने जानबूझकर धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया था।
हमले की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस टास्क फोर्स (TRF) ने ली थी, जो लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, TRF को पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ढांचे का प्रत्यक्ष समर्थन प्राप्त है।
तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के भाई के खिलाफ एक्शन, RLJ ने पार्टी से किया आउट
कसूरी (Saifullah Kasuri) ने रैली के मंच से घोषणा की कि वह मुदस्सिर शहीद के नाम पर एक सेंटर, सड़क और अस्पताल बनवाएगा। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुदस्सिर अहमद उन आतंकियों में शामिल था, जिन्हें भारतीय सेना ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
