24 घण्टे ऑनलाइन

कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से एटीएस ने पाकिस्तानी जासूस को दबोचा, ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (Kanpur Ordnance Factory) की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को भेजने के आरोप में कुमार विकास (Kumar Vikas) को गिरफ्तार कर…

24GhanteOnline
March 19, 2025
1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (Kanpur Ordnance Factory) की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को भेजने के आरोप में कुमार विकास (Kumar Vikas) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इससे पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर फिरोजाबाद के कर्मचारी रविंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

एटीएस (ATS) की जांच के अनुसार, कुमार विकास (Kumar Vikas ) (38 वर्ष) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर  में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर तैनात है। जनवरी 2025 में वह फेसबुक के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट “नेहा शर्मा” के संपर्क में आया।

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा


खुद को भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की कर्मचारी बताने वाली नेहा शर्मा ने विकास से व्हाट्सएप के जरिए बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे संवेदनशील जानकारी हासिल करने लगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें