24 घण्टे ऑनलाइन

रामगढ़ के गोशाला पर हुआ वृक्षारोपण

सिद्धार्थनगर। एक पेड़ मा के नाम 2.0 के तहत विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित गोशाला पर ग्राम प्रधान नसीम अहमद की अध्यक्षता में रविवार को वन विभाग के अधिकारियों के उपस्थिती में गोपाल वन के लिए वृक्षारोपण किया…

24GhanteOnline
July 27, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। एक पेड़ मा के नाम 2.0 के तहत विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित गोशाला पर ग्राम प्रधान नसीम अहमद की अध्यक्षता में रविवार को वन विभाग के अधिकारियों के उपस्थिती में गोपाल वन के लिए वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर वन दारोगा निखिल श्रीवास्तव, सेक्शन प्रभारी नौगढ़ रेंज, एवं वन दरोगा राम उजागर और बीट प्रभारी वसंत प्रसाद ने ग्रामवासियों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक भी किया। वृक्ष को किस तरह सुरक्षित रखना है और वृक्ष लगाने के क्या फायदा है, यह सब लोगों को बता कर जागरूक किया गया।
ग्राम वासियों ने प्रधान व वन विभाग का धन्यवाद किया ।
इस दौरान विजय यादव, कमरूद्दीन उर्फ़ वकील, इम्तियाज़ अहमद खान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें