हथेली की रेखाएं बताएंगी कैसा होगा वैवाहिक जीवन
हस्तरेखा ज्ञान (Palmsitry) से व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले समय के बारे में भी हथेली की रेखाओं से जाना जा सकता हैं। सभी को अपनी शादीशुदा जिंदगी (married…
हस्तरेखा ज्ञान (Palmsitry) से व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले समय के बारे में भी हथेली की रेखाओं से जाना जा सकता हैं। सभी को अपनी शादीशुदा जिंदगी (married life) से जुड़ी जानकारी पाने की जिज्ञासा रहती हैं कि वह कैसी व्यतीत होगी जिसे भी हथेली की रेखाओं से जाना जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए हथेली के कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके वैवाहिक जीवन से जुड़े राज का पता लगाया जा सकता हैं।
तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।
इन रेखाओं पर निर्भर करती है आपकी शादी
हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य रूप से आपकी शादी जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और हृदय रेखा पर निर्भर करती है। अगर इन सभी रेखाओं में कोई दोष नहीं है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। ऐसा माना जाता है कि शादी में खुशियों के लिए आपकी हृदय रेखा पर किसी तरह की कमियां नहीं होनी चाहिए और यह पूर्ण रूप से स्पष्ट होनी चाहिए। इनके अलावा भी इन रेखाओं से जुड़ी कुछ बातें हैं जो यह बताती हैं कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।
तर्जनी उंगली से जुड़ी खास बातें
सफल वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि पति और पत्नी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करें। इसके साथ ही दोनों की तर्जनी उंगली भी यह बताती है कि आपके और उनके बीच में कैसा अंडरस्टैंडिंग रहेगी। तर्जनी उंगली को गुरु की उंगली माना जाता है। इस उंगली की लंबाई पर निर्भर करता है कि आप दोनों के बीच कैसे संबंध रहेंगे। तर्जनी उंगली हम सभी के ईगो को दर्शाती है। अगर दोनों में से किसी की यह उंगली लंबी होगी तो यह स्पष्ट है कि वह दूसरे की बात को नहीं सुनेगा और ऐसे में दोनों के बीच संबंध खराब होना लाजमी है। अगर दोनों की इस उंगली की लंबाई लगभग बराबर होती है तो यह अच्छा माना जाता है।
हाथ का और उंगलियों का आकार
हस्तरेखा विज्ञान में ऐसा माना गया है कि पति और पत्नी दोनों के हाथ का आकार यदि चौकोर यानी स्क्वायर हो तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इन लोगों के हाथ का अंगूठा भी बहुत मायने रखता है। हाथ का अंगूठा छोटा और कड़ा नहीं होना चाहिए। बेहतर होगा कि आपके हाथ का अंगूठा झुका हुआ नहीं होना चाहिए। ऐसी विशेषताएं होने पर आपकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही आराम से कटती है।
अगर शादीशुदा जोडे़ में हो यह खास बात
ऐसा माना जाता है कि जिन पति-पत्नी को दूसरों की मदद करना या फिर दूसरों का सहयोग करना पसंद होता है उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय कटता है। आपके अंदर यह खूबी है या नहीं यह निर्भर करता है आपके हाथ में स्थित गुरु पर्व पर। अगर आपके हाथ में गुरु पर्व पर 4 या 5 छोटी खड़ी रेखाएं होती हैं तो ऐसे लोगों को दूसरों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है। अगर पति और पत्नी दोनों के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं यह उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
कनिष्ठा उंगली और शुक्र पर्वत
आपकी शादी में प्यार, लगाव और अपनापन कितना रहेगा, यह आपकी कनिष्ठा उंगली और शुक्र पर्वत पर निर्भर करता है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा होगा कि अगर पति और पत्नी दोनों के हाथ में कनिष्ठा उंगली लंबी हो और शुक्र पर्वत पूर्ण रूप से विकसित हो। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन बहुत सुख से कटता है और वे हर प्रकार का सुख प्राप्त करते हैं।
महिलाओं के हाथ में भाग्य रेखा
महिलाओं के मामले में भाग्य रेखा सबसे ज्यादा मायने रखती है। अगर किसी महिला के हाथ में भाग्य रेखा हृदय रेखा से शुरू होती है तो ऐसी महिलाएं शादी से पहले अपनी जरूरतों के लिए अपने पिता पर और फिर पति पर आश्रित रहती हैं। ऐसी महिलाओं के पति भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उनकी सभी जरूरतों पूरा करते हैं। वहीं यदि महिलाओं के हाथ में भाग्य रेखा हथेली के बीच से शुरू हो तो ऐसी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने में यकीन रखती हैं। लेकिन इनका वैवाहिक जीवन उतना खुशहाल नहीं रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
