24 घण्टे ऑनलाइन

मौत कब होगी, हाथ की ये रेखा देती है संकेत

हर व्यक्ति के जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु ही होती है। जिस भी व्यक्ति का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित होती है। यह अंतिम सत्य होने के बावजूद लोगों को मरने से डर लगा रहता है कि आखिरी समय में उन्हें मौत कैसे छुएगी। हर कोई…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

हर व्यक्ति के जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु ही होती है। जिस भी व्यक्ति का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित होती है। यह अंतिम सत्य होने के बावजूद लोगों को मरने से डर लगा रहता है कि आखिरी समय में उन्हें मौत कैसे छुएगी। हर कोई यह जानने को उत्सुक रहता है कि आखिरी समय में मौत कैसे होगी, इस सवाल का जवाब हस्तरेखा (Palmistry ) ज्योतिष में देने का प्रयास किया गया है। पंडित आशीष उपमन्यु के मुताबिक, हाथ की कुछ रेखा हमें यह संकेत देती है कि मृत्यु किस प्रकार से होगी। हस्तरेखा (Palmistry ) विज्ञान में इस बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

जीवन रेखा पर स्टार का निशान


हस्तरेखा (Palmistry ) शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा (Life Line) पर स्टार का चिन्ह बना होता है तो ऐसे लोगों की मौत स्वाभाविक नहीं होती है, बल्कि ये लोग अकाल मृत्यु के शिकार होते हैं। इन लोगों की बीमारी, आत्महत्या, हत्या आदि के कारण मौत होती है।

जीवन रेखा में आता है क्रॉस का निशान


यदि किसी जातक की हथेली में स्थित जीवन रेखा को कोई अन्य रेखा रोक देती है या क्रॉस कर देती है तो ऐसे व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाती है। ऐसे लोग ज्यादा लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा के आखिर में बिंदु जैसा निशान होता है तो भी सड़क हादसे में मौत हो सकती है।

जीवन रेखा गहरी और मोटी


यदि जातक के हाथ में जीवन रेखा शुरुआत में काफी ज्यादा गहरी और मोटी हो लेकिन आगे बढ़ने के साथ धीरे-धीरे पतली होती जाए तो ऐसे व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त रहते हैं और बीमारी के कारण उनकी अकाल मृत्यु हो जाती है। उन्हें अपने जीवन में भारी मुसीबतों का का भी सामना करना पड़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…