आज बनाएं पनीर की ये डिश, बढ़ जाएगा खाने का टेस्ट
अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं और लंच में पनीर की कोई अलग और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर हैदराबादी की ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आने वाली है। जी हां, हैदराबाद की सिर्फ बिरयानी रेसिपी ही नहीं बल्कि पनीर…
24GhanteOnline
October 23, 20252 min read
अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं और लंच में पनीर की कोई अलग और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर हैदराबादी की ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आने वाली है। जी हां, हैदराबाद की सिर्फ बिरयानी रेसिपी ही नहीं बल्कि पनीर रेसिपी भी काफी फेमस है। 'हैदराबादी पनीर मसाला' (Paneer Hyderabadi) का स्वाद जितना अच्छा है इसकी रेसिपी भी उतनी ही आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है पनीर हैदराबादी की ये लजीज रेसिपी।
पनीर हैदराबादी (Paneer Hyderabadi) बनाने के लिए सामग्री-
पनीर - 400 ग्राम
प्याज - 2 (बड़े)
हरी मिर्च - 3
पुदीने की पत्तियां - 1/2 कप
हरा धनिया - 1/2 कप
काजू - 10
लहसुन की कलियां - 10
अदरक- 2 इंच
तेल आवश्यकता अनुसार
लौंग - 3
इलायची- 2
दालचीनी - 1 छड़ी (छोटी)
शाही जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
दही - 1/2 कप
ताज़ा क्रीम - 1/2 कप
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
पनीर हैदराबादी (Paneer Hyderabadi) बनाने का तरीका-
- पनीर हैदराबादी (Paneer Hyderabadi) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करके उसमें पनीर के टुकड़े डालकर दोनों तरफ से सुनहरे होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसी पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें मोटे कटे हुए प्याज,हरी मिर्च,लहसुन की कलियां,अदरक और काजू डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
- अब इन सभी चीजों को ठंडा करके मिक्सी में डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें साबुत गरम मसाला, पिसे हुए मसाले का पेस्ट डालें।
- मसाले की कच्ची गंध दूर होने तक मसाले हिलाते रहें। अब मसाला पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
- ग्रेवी को अपने टेस्ट के अनुसार एडजेस्ट करने के लिए पानी और नमक डालें।
- अब इसमें फेंटा हुआ दही और ताजी क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें। ग्रेवी के तेल छोड़ने तक उसे पकाते रहें।
- अब इस ग्रेवी में तला हुआ पनीर, कसूरी मेथी और हरा धनियां डाल दें।
- आपका टेस्टी पनीर हैदराबादी (Paneer Hyderabadi) बनकर तैयार है। आप इसे रोटी, पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
