24 घण्टे ऑनलाइन

टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं ये लड्डू, सर्दियों में इसे बनाएं डाइट का हिस्सा

लड्डू हिंदुस्तानियों के दिलों में बसने वाली एक खास परंपरागत मिठाई है, जो कई प्रकार की स्वीट डिश आने के बावजूद आज भी मजबूती से अपने कदम जमाए हुए है। लड्डू आम तौर पर बेसन, घी, चीनी या गुड़ के मिश्रण का इस्तेमाल करके बनाए…

24GhanteOnline
November 21, 2025
2 min read

लड्डू हिंदुस्तानियों के दिलों में बसने वाली एक खास परंपरागत मिठाई है, जो कई प्रकार की स्वीट डिश आने के बावजूद आज भी मजबूती से अपने कदम जमाए हुए है। लड्डू आम तौर पर बेसन, घी, चीनी या गुड़ के मिश्रण का इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं। अधिकतर त्योहार या फंक्शन में लड्डू जरूर होते हैं। गोंद, मोतीचूर, नारियल, बेसन, सोंठ सहित कई प्रकार के लड्डू होते हैं। आज हम आपके लिए पंजीरी लड्डू (Panjiri Ladoos) की रेसिपी लेकर आए हैं, जो सर्दी में आपकी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। ये शरीर में गर्मी तो पैदा करते ही हैं, साथ ही दर्द कम करना और इम्यूनिटी बढ़ाना भी इसके गुण हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान को इसका (Panjiri Ladoos) प्रसाद भी लगाया जाता है।

पंजीरी लड्डू (Panjiri Ladoos) बनाने की सामग्री

1 कटोरी आटा
1 कटोरी चीनी बूरा
1 टेबल स्पून इलायची पाउडर
1 छोटी कटोरी बादाम (लंबे पतले कटे हुए)
1 छोटी कटोरी चिरौंजी (बारीक कटे हुए)
1 छोटी कटोरी काजू
1 बड़ी कटोरी घी

पंजीरी लड्डू (Panjiri Ladoos) बनाने की विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें।
- घी के गरम होते ही आटा डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।
- जैसे ही आटे से हल्की भीनी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि आटा भुनने लगा है।
- अब इसमें एक-एक कर सारे ड्राई-फ्रूट्स डालें और लगातार चलाते रहें।
- ड्राई फ्रूट्स के बाद चीनी बूरा डालें और कड़छी चलाते हुए आटे के साथ अच्छे से मिक्स करें।
- अंत में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करते हुए आंच बंद कर दें।
- पंजीरी को हल्का ठंडाकर, हथेलियों को चिकना कर इसके लड्डू (Panjiri Ladoos)  बांध लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…