24 घण्टे ऑनलाइन

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

देहरादून: विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी (Savin Bansal) से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं मारपीट करते है तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब…

24GhanteOnline
November 12, 2025
2 min read

देहरादून: विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी (Savin Bansal) से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं मारपीट करते है तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। जबकि माता गीता कैंसर पीड़ित है पुत्रों को समझाने पर भी झगड़ा करते हैं बेटों से परेशान होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कैंसर पीड़ित माता व बजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में वाद दर्ज कराते हुए 02 बेटो को नोटिस प्रेषित कर दिये।

बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल अब डीएम (Savin Bansal) करेंगे जिला बदर। दरअसल 2 जवान बेटे अपनी कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं बेटे आए दिन माता पिता से गाली गलौच व मारपीट के साथ ही घर से बेदखल कर रह है।

प्रताड़ित माता-पिता ने जिलाधिकारी (Savin Bansal) से गुहार लगाई जिस पर डीएम ने गुण्डा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई शुरू करते हुए पक्ष रखने हेतु 2 बेटों को 25 नवम्बर को अपने कोर्ट मेें प्रस्तुत होने के निर्देश दिए है। जवान बेटों की मारपीट-गाली से व्यथित बुजुर्ग डीएम द्वार पंहुचे थे, जिस पर डीएम ने दोनो बेटों को 25 नवम्बर न्यायालय में तलब कर दिया है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) के सम्मुख माता-पिता को प्रताड़ित करने, आसपास के लोगों तथा परिजनों से मारपीट करने शांति भंग करने तथा भरणपोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं जिन पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए व्यथितों के पक्ष निर्णय किए जिनसे बुजुर्गों को राहत मिल रही है। साथ कई ऐसे निर्णय हुए जिनमें घर टूटने से बच गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें