ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत, अब तक 15 की मौत; रेसक्यू जारी
महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत (Building Collapsed) का एक हिस्सा ढह गया। दिल दहला देने वाला ये हादसा राज्य के पालघर जिले के विरार में हुआ। यहां जिस चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा उसका नाम रमाबाई अपार्टमेंट था। इमारत…
महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत (Building Collapsed) का एक हिस्सा ढह गया। दिल दहला देने वाला ये हादसा राज्य के पालघर जिले के विरार में हुआ। यहां जिस चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा उसका नाम रमाबाई अपार्टमेंट था। इमारत का एक हिस्से के ढह जाने से 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतकों में एक मां बेटी की जोड़ी भी शामिल है। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य 2 मिसिंग हैं।
एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है। राहत और बचाव का काम जोर शोर से चल रहा है। दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इमारत के मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत (Building Collapsed) मंगलवार देर रात ढही। विरार के नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड स्थित स्वामी समर्थ नगर में रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला इमारत 2012 में बनाई गई थी। वसई-विरार नगर निगम ने इसे बेहद खतरनाक इमारत घोषित किया हुआ था।
इमारत के बिल्डर को हिरासत में
इसके बाद भी इस इमारत (Building Collapsed) में नागरिक रह रहे थे। हादसे के बाद वसई-विरार नगर निगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य कर रही हैं। पालघर जिले की कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे हो सकते हैं।
शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस इलाके में ये इमारत थी वो बहुत ही तंग है, जिससे भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही थीं। हालांकि अब मलबे को हाटने में मशीनें लगी हैं। अब काम तेजी से किया जा रहा है। ये बात वसई-विरार नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से बताया गया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, उसमें कोई नहीं था। आसपास की दूसरी चॉलें भी खाली करा दी गई हैं। वहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं। इमारत के गैरकानूनी होने की बात भी सामने आ रही है। वसई-विरार नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस इमारत को बनाने के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
