इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, यहां जानें पूरी पूजा विधि
देशभर में दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के इस सबसे बड़े त्योहार को लेकर सभी के मन का काफी उत्साह रहता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan…
देशभर में दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के इस सबसे बड़े त्योहार को लेकर सभी के मन का काफी उत्साह रहता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है।
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का पौराणिक महत्व
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का संबंध भगवान गोवर्धन यानी गिरिराज जी की पूजा का विधान है। इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ में भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा देश में कुछ स्थानों पर अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाए जाते हैं। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन में कई श्रद्धालु इस दौरान गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए भी पहुंचते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। इन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत के साथ-साथ गौ माता की भी पूजा की जानी चाहिए।
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का शुभ मुहूर्त
तिथि शुरू: 21 अक्टूबर, शाम 5:54 बजे
तिथि खत्म: 22 अक्टूबर, रात 8:16 बजे
पूजा के शुभ मुहूर्त (22 अक्टूबर 2025):
सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक
दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक
ऐसे करें गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं। यदि आपके घर में पशुधन हैं तो गाय के गोबर से पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की भी आकृति बनाएं। इसके बाद पंचामृत के साथ इसकी पूजा करना चाहिए। भगवान कृष्ण की प्रतिमा को दूध से स्नान करने के बाद पूजन करें। अन्नकूट का भोग लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
