24 घण्टे ऑनलाइन

पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम, केंद्र सरकार जल्द दे सकती है राहत

देशवासियों को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ समय तक निचले स्तर पर बनी रहती हैं, तो ईंधन के दामों में कटौती पर…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read

देशवासियों को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ समय तक निचले स्तर पर बनी रहती हैं, तो ईंधन के दामों में कटौती पर विचार किया जा सकता है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में हालिया गिरावट सकारात्मक संकेत है, लेकिन तेल विपणन कंपनियां फिलहाल उस कच्चे तेल का प्रसंस्करण कर रही हैं, जिसे पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान ऊंची कीमतों पर खरीदा गया था। ऐसे में कीमतों में कमी का असर उपभोक्ताओं तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

मंत्री ने बताया कि 30 जून तक पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण सरकारी तेल कंपनियों को करीब 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां आमतौर पर दो महीने पहले खरीदे गए कच्चे तेल का इस्तेमाल ईंधन उत्पादन में करती हैं। वर्तमान में जिन खेपों की प्रोसेसिंग हो रही है, वे अप्रैल और मई की शुरुआत में खरीदी गई थीं, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी ऊंचे थे।

जून के दूसरे पखवाड़े से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसका प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और संघर्ष समाप्त करने को लेकर बनी सहमति को माना जा रहा है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बीते महीनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था, जिसका असर भारत समेत कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ा।

इस बीच निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में कंपनी की पहली मूल्य कटौती मानी जा रही है।

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…