24 घण्टे ऑनलाइन

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाती है। खासतौर से जब कोई स्पेशल आयोजन हो। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं तो महिलाएं वैक्सिंग कराने के लिए पार्लर की ओर रूख…

24GhanteOnline
September 19, 2026
3 min read
वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाती है। खासतौर से जब कोई स्पेशल आयोजन हो। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं तो महिलाएं वैक्सिंग कराने के लिए पार्लर की ओर रूख कर रही हैं। यह बालों को हटाने का सबसे प्रचलित और बेहतरीन तरीका हैं।

लेकिन कई महिलाओं को वैक्सिंग (Waxing) के बाद दानों की समस्या का सामना भी करना पड़ता हैं। कई बार तो ये रैशेज और दाने एक दो दिन में ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें सही होने में अच्छा खासा समय लग जाता है। वैक्सिंग (Waxing) के बाद निकले इन दानों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

मॉश्चराइजर से मसाज जरूरी

अगर आपके स्किन पर वैक्सिंग के बाद रेडनेस आ जाती है तो आप वैक्सिंग हो जाने के बाद सूदिंग मॉश्चराइजर से मसाज करा सकते हैं। इससे आपकी स्किन रिलैक्स होगी और धीरे धीरे रेडनेस चली जाएगी। ध्यान रहे कि ये स्मेल फ्री मॉश्चराइजर ही हो।

एलोवेरा का इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद वैक्सिंग वाले स्थान पर एलो वेरा जेल से अच्छी तरह से मसाज कर लें। आप रात भर के लिए एलोवेरा जेल वैक्सिंग कराई गयी जगह पर लगा रहने दें। आप एलो वेरा की ताज़ी पत्तियों से घर पर भी जेल तैयार कर सकती हैं या फिर बाजार से एलो वेरा जेल ला सकती हैं। एलो वेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन और खुजली से छुटकारा मिलने के साथ दानों से भी राहत मिलती है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट भी करता है। घर पर एलो वेरा जेल बनाने के लिए एलो वेरा की ताज़ी पत्ती लें और इसे बीच से काटकर चाकू से इसका जेल निकाल लें। इस जेल को एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

स्किन पर दाने या रेशेज की समस्या हो रही है। तो आप टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपको स्किन पर हो रहे रेशेज से राहत मिलेगी। इसके लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और उसे अपनी स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा रात के समय करें और इसे लगा रहने दें।

नारियल तेल का इस्तेमाल

वैक्सिंग करने के बाद सबसे पहला काम आप अपने वैक्सिंग एरिया को क्लींजर से साफ करें। उस एरिया को सूखने के बाद उस पर नारियल का तेल लगाएं। इसे जितनी देर हो सके उतनी देर के लिए लगा छोड़ दें। ऐसा आप चाहें तो दिन में नहाने के बाद और रात को सोते समय भी कर सकते हैं। वैक्सिंग के बाद होने वाले दानों के लिए नारियल का तेल सबसे कारगर है। यह सूजन को दूर कर लाल हुई त्वचा को राहत पहुंचाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…