24 घण्टे ऑनलाइन

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर कार्य किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। कई बार वास्तु दोष के कारण भी परिवार की तरक्की रुक जाती है।…

24GhanteOnline
May 13, 2026
2 min read

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर कार्य किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। कई बार वास्तु दोष के कारण भी परिवार की तरक्की रुक जाती है। लगभग सभी लोग अपने घरों में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर (Kitchen) में भी यदि आप मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है। इससे घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।

कभी नहीं होगी अन्न की कमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर (Kitchen)  के दक्षिण-पूर्व कोने यानी आग्नेय कोण में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है। यह दिशा पवित्र मानी जाती है। माना जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में सौभाग्य आता है। साथ ही कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है।

मूंग की दाल अर्पित करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां अन्नपूर्णा को मूंग की दाल चढ़ानी चाहिए। इसके बाद इस दाल को गाय को खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और यश मिलता है।

सात्विक भोजन का भोग लगाएं

प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा को सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। फिर लोगों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही भोजन की शुद्धता बनी रहती है।

पहली रोटी गाय की निकालें

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में कभी भी अन्न की कमी न हो, तो हर दिन पहली रोटी गाय के लिए, दूसरी रोटी कुत्ते के लिए और तीसरी रोटी कौवे के लिए निकालें। इस प्रकार मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…