24 घण्टे ऑनलाइन

यहां लगाएं तांबे का सूर्य, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो मनुष्य के जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर सुख-समृद्धि का द्वार खोल देते हैं। घर की नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए तांबे का सूर्य (Copper Sun) ऐसा ही एक वास्‍तु उपाय…

24GhanteOnline
January 21, 2026
2 min read

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो मनुष्य के जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर सुख-समृद्धि का द्वार खोल देते हैं। घर की नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए तांबे का सूर्य (Copper Sun) ऐसा ही एक वास्‍तु उपाय माना जाता है। तांबे की प्‍लेट पर सूर्य की जैसी आकृति बनी होती है, जिसे घर या दफ्तर में लगाना मंगलकारी माना जाता है।

कहते हैं कि यदि घर में उचित दिशा और स्थान पर तांबे का सूर्य (Copper Sun) लगाया जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्‍मकता का संचार होता है। आइए जानते हैं कि तांबे का सूरज घर में किस स्थान पर और किस दिशा में रखना या लगाना चाहिए, जिससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहे और खुशहाली आए।

घर में यहां लगाएं तांबे का सूर्य (Copper Sun) 


- सूर्य (Copper Sun)  का उदय पूर्व दिशा से होता है। वास्तु के हिसाब से तांबे का सूर्य पूर्व दिशा में लगाना श्रेष्ठ माना गया है। यदि आपके घर में पूर्व दिशा की ओर कई रास्ता या खिड़की नहीं है तो तांबे के सूर्य को आप पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, घर के वास्तुदोष भी दूर होते हैं।
- यदि आप तांबे के सूर्य (Copper Sun) को अपने कामकाज के स्थल की पूर्वी दीवार पर लगाती हैं तो ये कामकाजी जीवन में सफलता दिलाने में मदद करता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर के ईशान कोण वाली दीवार पर भी तांबे का सूरज लगाना मंगलकारी माना गया है।
-लिविंग रूम में पूर्वी दिशा की ओर तांबे का सूरज लटकाने से माहौल खुशनुमा बना रहता है।
तांबे का सूरज लगाने के लाभ
- जिस तरह सूरज इस दुनिया में नई उजास और ऊर्जा लेकर आता है। उसी तरह तांबे से बने सूर्य के इस प्रतीक को घर में लगाने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। सूर्य के प्रकाश की तरह आपका प्रभाव चारों ओर फैल जाता है। धन लाभ के साथ-साथ प्रसिद्ध लोगों के साथ मिलना -जुलना बढ़ जाता है।
- तांबे का सूर्य (Copper Sun) घर में लगाने से सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के साथ वैभव भी बढ़ता है।
- तांबे का सूर्य तांबे का सूर्य घर में रहने वाले लोगों के पारस्परिक संबंधों को सुधारने के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है और यह आपसी सामंजस्य, प्रेम को बढ़ाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…