24 घण्टे ऑनलाइन

विस्फोट के बाद प्राइवेट प्लेन में लगी आग, 19 साल के पायलट की मौत

सूरत। गुजरात के अमरेली के एक रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटना (Plane Crash) हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि यह विमान एक निजी कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर का है। हादसे में 19 साल के पायलट की मौत हो गई। जब विमान…

24GhanteOnline
April 22, 2025
2 min read

सूरत। गुजरात के अमरेली के एक रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटना (Plane Crash) हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि यह विमान एक निजी कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर का है। हादसे में 19 साल के पायलट की मौत हो गई। जब विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो आसपास के लोग भाग खड़े हुए। उनके बीच डर का माहौल पैदा हो गया।

हादसा अमरेली के गिरिया रोड पर एक रिहायशी इलाके में हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद विस्फोट हुआ और पूरा विमान आग की चपेट में आ गया। आग की लपटों में घिरा विमान (Plane Crash) नीचे गिर गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमरेली में एक निजी कंपनी द्वारा पायलट प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाता है। इस केंद्र में नये पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण के तहत युवा पायलट प्रशिक्षण ले रहा था और उसी समय विमान हादसा ही गया। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है कि विमान में कोई खराबी थी या दुर्घटना का कारण क्या था? घटना की जांच जारी है।

विमान दुर्घटना (Plane Crash) की सूचना मिलते ही अमरेली कलेक्टर अजय दहिया, एसपी संजय खरात और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पायलट को बचाने के प्रयास शुरू किए गए। अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पायलट को विमान से बाहर निकाला गया, जो आग की लपटों में घिरा हुआ था। लेकिन, विस्फोट के कारण युवा पायलट की विमान के अंदर ही मौत हो गई।

IPL क्रिकेटर मुसीबत में फंसे, पत्नी ने दर्ज करवाया घरेलू हिंसा और दहेज का केस


इस घटना को लेकर एसपी खरात ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिससे अनिकेत महाजन नामक व्यक्ति की मौत हो गई। एसपी के अनुसार, विमान में एक व्यक्ति सवार था। अमरेली के जिला कलेक्टर अजय दहिया ने बताया कि प्रशिक्षक विमान में केवल एक प्रशिक्षु था और वह अकेले उड़ान भर रहा था। यह बात सामने आई है कि उन्होंने इसकी अनुमति ली है। विमान

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।