अक्षय नवमी के दिन लगाएं आंवले के पौधा, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
अक्षय नवमी के दिन विष्णुजी और आंवले (Amla) के पौधे की पूजा करना सुख-समृद्धिदायक माना गया है। हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाया जाता है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक…
अक्षय नवमी के दिन विष्णुजी और आंवले (Amla) के पौधे की पूजा करना सुख-समृद्धिदायक माना गया है। हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाया जाता है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले (Amla) के पौधे की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। इससे परिवार सुख और संपन्न रहता है।
इस साल आंवला नवमी (Amla Navami) पर ध्रुव योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस दिन का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस दिन आंवले का पेड़ लगाना भी बेहद शुभ माना गया है, लेकिन आंवले का पौधा लगाते समय वास्तु की कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर में आंवले का पौधा लगाने के वास्तु टिप्स और फायदे...
आंवले (Amla) का पौधा लगाने के वास्तु टिप्स
अक्षय नवमी के दिन घर के पूर्व या उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ लगा सकते हैं।
इसके अलावा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में भी आंवले का पौधा लगा सकते हैं।
गुरुवार और शुक्रवार याअक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ लगाया जा सकता है। मान्यता है कि इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है।
आंवले (Amla) का पौधा लगाने के फायदे-
आंवले (Amla) के पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मान्यता है कि वास्तु के अनुसार सही दिशा में आंवले का पेड़ लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर में आंवले का पेड़ लगाना लाभकारी माना जाता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
कहा जाता है कि आंवले के पेड़ पर विष्णुजी का वास होता है। इसलिए नियमित आंवले के पेड़ पर जल अर्पित करने से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
मान्यताओं के अनुसार, घर में आंवले का पौधा होने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
यह भी मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पौधे की विधिवत पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
