घर में लगाए ये लकी पौधे, खिंचा चला आएगा पैसा
घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है. वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों…
घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है. वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों (Plants) का जिक्र है, जिन्हें लगाने से घर में ना सिर्फ सुख शांति बनी रहती है बल्कि धन-दौलत और बरकत भी बनी रहती है. ये पौधे धन को अपनी तरफ आकर्षित भी करते हैं. आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिससे घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती है.
शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय होता है. शमी के पेड़ को घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर होती है. कहा जाता है कि सोमवार को शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है. इसे पैसों का पेड़ भी कहा जाता है.
मोहिनी पौधा
मोहिनी या क्रेसुला का पौधा दक्षिण अफ्रिका में पाया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. इसके अलावा इसे घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं. क्रासुला या मोहिना के पौधे भी आप सजावट के तौर पर लिविंग रूम और बेडरूम में लगा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है. इसलिए इसे दक्षिण दिशा में न लगाएं.
स्नेक प्लांट
वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि आती है. यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है. इसे घर के स्टडी रूम में रखने से सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं. इसे सजाने के लिए लिविंग रूम में भी रख सकते हैं.
मनी प्लांट
मनी प्लांट को पसंदीदा पौधे के रूप में देखा जाता है. इसकी बेल देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और साथ ही यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करता है. मनीप्लांट को आग्नेय कोण में लगाना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं. पैसों की बी कमी नहीं होती है.
अनार और बेल का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगा लें. इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहती है. इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दांए ओर बेल का पौधा लगाने से भी धन लाभ के देवता प्रसन्न होते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
