मिलेगा दोगुना फायदा, घर में लगाए ये चमत्कारी पौधे
हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का बहुत महत्व है, तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, अगर घर में आप तुलसी का पौधा रखते हैं तो मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का भी आशीर्वाद मिलता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। घर में…
हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का बहुत महत्व है, तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, अगर घर में आप तुलसी का पौधा रखते हैं तो मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का भी आशीर्वाद मिलता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। वास्तु कहता है कि सिर्फ तुलसी (Tulsi) का पौधा घर में सुख-समृद्धि ला सकता है लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ और पौधे भी लगाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानते है।
शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से होता है। शनिदेव की विशेष कृपा करने के लिए शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसे में तुलसी के पौधे के साथ अगर शमी का पौधा लगाया जाए तो मिलने वाला फायदा दौगुना हो जाता हैं।
काला धतूरा
काला धतूरा हम भगवान शिव को अर्पित करते है। माना जाता है कि काले धतूरे के पौधे में शिवजी का वास होता है। ऐसे में इस पौधे को घर पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। तुलसी के साथ काले धतूरे का पौधा लगाने से भगवान शिव की खास कृपा मिलती है। आप इस पौधे को मंगलवार के दिन लगा सकते हैं। घर में काले धतूरे का पौधा लगाने और इसकी नियमित रूप से पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके लिए रोज सुबह स्नान करके दोनों पौधों में जल मिश्रित दूध अर्पित करें।
केले का पेड़
केले का पेड़ घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है और धन संबंधी दिक्कतें भी दूर होती है। तुलसी के पौधे के पास केले का पौधा लगाने से तरक्की होती है। जरुरी बात इन दोनों पौधों को एक साथ नहीं लगाना है बल्कि केले को पौधे को घर के मुख्य द्वार पर दाईं ओर लगाना है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाएं, आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा रख सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
तुलसी (Tulsi) में जल देने के नियम
- बिना स्नान किए कभी जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
- तुलसी में जल चढ़ाने से पहले कुछ खाना नहीं चाहिए।
- मान्यता है कि तुलसी में जल चढ़ाते वक्त बिना सिलाई का एक कपड़ा पहनना चाहिए।
- तुलसी पर रविवार को जल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस दिन मां तुलसी विश्राम करती हैं।
- तुलसी पर एकादशी पर जल नहीं अर्पित करना चाहिए, क्योंकि इस दिन तुलसी महारानी विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
- तुलसी में बहुत अधिक पानी नहीं डालना चाहिए।
- तुलसी में सूर्योदय के वक्त जल देना शुभ होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
