24 घण्टे ऑनलाइन

सभी जनपदों में किया जाएगा पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाए जाएंगे पौधे

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या में पौधरोपण (Plantation) कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति…

24GhanteOnline
June 4, 2025
2 min read

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या में पौधरोपण (Plantation) कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित भी करेंगे। रामनगरी में सरयू नदी के किनारे रामकथा पार्क के समीप पुष्प वाटिका में पौधरोपण (Plantation) करेंगे। पर्यावरण विभाग की तरफ से लखनऊ के अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सेंटर, अलीगंज में आयोजन होगा। इसके साथ ही समस्त जनपदों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर पौधरोपण किया जाएगा।

वन विभाग ने पूरी की तैयारी


अयोध्या के प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में सरयू नदी के किनारे रामकथा पार्क के समीप पुष्पवाटिका में पौधरोपण (Plantation) करेंगे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी द्वारा हरिशंकरी का पौधा रोपा जाएगा। श्री गुप्ता के मुताबिक पर्यावरण दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर वन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।

पर्यावरण विभाग रीजनल साइंस सेंटर, अलीगंज में करेगा आयोजन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पर्यावरण विभाग की तरफ से स्कूली बच्चों से लेकर युवा तक ‘एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली’ का संकल्प लेकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेंगे। विभाग की तरफ से रीजनल साइंस सेंटर, अलीगंज लखनऊ में मुख्य आयोजन होगा। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञ भी प्रतिभाग करेंगे।

सभी जनपदों में लगेगा ‘एक पेड़ मां के नाम’


पर्यावरण निदेशक सुशांत शर्मा ने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन के लिए जिलाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सभी जनपदों में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम होंगे। विभाग की तरफ से ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर सभी जनपदों में पौधरोपण भी किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें