घर की दिशा के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
होली (Holi) का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग सभी बैर भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रंगों से होली खेलने के…
होली (Holi) का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग सभी बैर भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रंगों से होली खेलने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं।
माना जाता है कि इन उपायों को अपनाया जाए, तो जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। आज हम आपको होली (Holi) से जुड़े वास्तु के कुछ विशेष नियम बताने जा रहे हैं। इनसे आपका होली का त्योहार खुनशुना बन जाएगा।
उत्तरमुखी घर है, तो इन रंगों से खेले होली (Holi)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर पर परिवार और दोस्तों के साथ होली मना रहे हैं, तो होली (Holi) खेलते समय दिशाओं का ध्यान रखें। यदि आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में खुलता है, तो आपका घर उत्तरमुखी है। उत्तर मुखी घर में होली खेलने के लिए पीला, हरा, नीला और हल्का नीला रंग अच्छा माना जाता है। इन रंगों से होली खेलने से जीवन की वर्तमान परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा आती है।
दक्षिणमुखी घर है, तो इन रंगों से खेले होली (Holi)
यदि आपका घर दक्षिण दिशा की ओर है, तो आपको गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और लाल रंग से होली (Holi) खेलनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे परिवार के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
पूर्वमुखी घर है, तो इन रंगों से खेले होली (Holi)
अगर आपका घर पूर्व दिशा की ओर है, तो घर में होली (Holi) खेलते समय आपको गहरे रंग जैसे पीला, लाल, हरा, गुलाबी और नारंगी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से मान-सम्मान वृद्धि होती है।
वहीं, अगर आपका घर पश्चिम दिशा की ओर है, तो आपको होली खेलने के लिए हल्के नीले, सुनहरे या सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
