24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम ने किया सिद्धार्थनगर स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को भारत के कुल 103 अमृत भारत योजना के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन राजस्थान के बीकानेर जिले से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सिद्धार्थनगर रेलवे…

24GhanteOnline
May 22, 2025
3 min read

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को भारत के कुल 103 अमृत भारत योजना के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन राजस्थान के बीकानेर जिले से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन परिसर में लगे एलईडी पर सासंद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान द्वारा देखा गया।

सासंद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, सदर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान द्वारा शिलापट का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर सासंद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने आए हुए अतिथियों एवं जनसमूह का आभार प्रकट के बाद भारत सरकार द्वारा अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों के उद्घाटन पर शुभकामनाएं देते हुए आगे की चरण में सिद्धार्थनगर स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया गया। सांसद ने कहा कि स्टेशन का पुर्नविकसित होने से एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आज राजस्थान के बीकानेर से प्रधानमंत्री ने संपूर्ण 18 राज्यों एवं कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 103 स्टेशनों को अमृत भारत के तहत आधुनिकीकरण जो वहां की वास्तु कला है संस्कृति है, उसके तहत उसका आधुनिकरण किया है। जिसे वहां के यात्रियों को सुविधा मिल सके और उसके तहत अमृत भारत योजना के साथ स्टेशनो के आधुनिकीकरण में तथागत गौतम बुद्ध की धरती का यह सिद्धार्थनगर स्टेशन को भी शामिल किया गया और आज हम सभी सौभाग्यशाली है जो उन 103 स्टेशनों के सूची में हमारे जिले के सिद्धार्थनगर स्टेशन का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है।
सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनो का अमृत भारत योजना में सम्मिलित कर पुर्वविकास किया गया है। इसके लिए हम सभी आभारी है कि इसमें सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गयी।
पूर्वाेत्तर रेलवे के डीआरएम ने बताया कि प्रधानमंत्री का विजन था अगस्त 2023 में की देश के जो मिडिल स्तर व छोटे स्तर के स्टेशन है, उनको आधुनिकृत बनाया जाए जिसके तहत 20 महीनों में भारत के 7000 स्टेशनों में से 103 स्टेशनों का चयन किया गया, जिसमें एक सिद्धार्थनगर जिले का भी स्टेशन सम्मिलित है। लखनऊ मंडल के अंतर्गत 6 स्टेशनों का चयन किया गया, जिसमें से एक सिद्धार्थनगर का भी रेलवे स्टेशन है।
इस अवसर पर कला व निबन्धन प्रतियोगता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सासंद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें