वो जनता के नेता थे... अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) की बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में मौत ने पूरे देश को शोक में डुबा दिया है। 6 बार के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार का अचानक जाने के बाद उनके समर्थकों के साथ-साथ देशभर के ने…

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) की बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में मौत ने पूरे देश को शोक में डुबा दिया है। 6 बार के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार का अचानक जाने के बाद उनके समर्थकों के साथ-साथ देशभर के ने शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार का असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है।
पवार को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक्स पर लिखा, “अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ थी।
उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।
अजित पवार की मौत के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अलावा राष्ट्रपति और देश के कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति दे ईश्वर- राष्ट्रपति
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अजित पावार की मौत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “अजित पवार की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, वह राजनीति में मेरे करीबी दोस्त थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका जाना एक बहुत बड़ा नुकसान है। पार्टी की ओर से, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”
मौत की खबर सुन रो पड़े अनिल देशमुख
वहीं NCP-SCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत की खबर सुनकर कुछ बोल नहीं पाए और रो पड़े। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, “अजित पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक खास जगह बनाई थी। यह उनके परिवार और राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा।”
शोक की घड़ी में महाराष्ट्र की जनता के साथ राहुल गांधी
मौत की खबर के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
