जिन्होंने अपने अपनों को खोया... SMS हॉस्पिटल में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में आग के हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अस्पताल में आग की घटना…
नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में आग के हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अस्पताल में आग की घटना में गई जानों के लिए बहुत दुख है।पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर इस घटना को पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग में कई मरीजों की मौत हो गई है। ये घटना बहुत ही हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
ट्रॉमा आईसीयू में लगी आग
एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई और जहरीला धुआं निकलने लगा। डॉ. धाकड़ ने बताया कि जिस ट्रॉमा आईसीयू में आग लगी और फैल गई, वहां कुल 11 मरीज थे। आग लगने के बाद वहां मौजूद सभी मरीज ज्यादातर बेहोशी की हालत में थे और गंभीर थे।
उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं, उनमें से एक ट्रॉमा आईसीयू और एक सेमी-आईसीयू है। वहां 24 मरीज़ थे। 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी-आईसीयू में।
ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में वहां से जहरीली गैसें निकलने लगीं। ज्यादातर गंभीर मरीज बेहोशी की हालत में थे। हमारी ट्रॉमा सेंटर टीम, हमारे नर्सिंग अधिकारी और वार्ड बॉय ने तुरंत उन्हें ट्रॉलियों पर लादकर किसी तरह से बाहर निकाला गया। उनसें से सभी बेहोश थे। सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
