24 घण्टे ऑनलाइन

PM मोदी ने किया उत्तराखंड का दौरा, 1200 करोड़ मदद का ऐलान; आपदा प्रभावित परिवारों से की भेंट

देहारादून। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आपदाग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन…

24GhanteOnline
September 11, 2025
1 min read

देहारादून। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आपदाग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर पाए।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की।

बाढ़ और भूस्खलन में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए हैं, उन्हें पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत पूरी मदद दी जाएगी। पीएम मोदी (PM Modi) ने आश्वासन दिया कि, आपदाग्रस्त क्षेत्र में में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने और बहाल करने के लिए पूरी मदद दी जाएगी।

वहीं, पीएम मोदी (PM Modi) ने आपदा प्रभावित परिवारों से भी भेंट की। उन्होंने प्रभावितों से संवेदनाएं प्रकट की। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना है। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूर्ण सहयोग रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें