24 घण्टे ऑनलाइन

'मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन...', PM मोदी ने AAP पर कसा तंज

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत झुग्गी वासियों को अपने घर की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार के लाभार्थियों…

24GhanteOnline
January 3, 2025
3 min read

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत झुग्गी वासियों को अपने घर की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार के लाभार्थियों को उनके नाम के घरों की चाबियां सौंपी। यहां 1675 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। जिस जगह पर ही पहले झुग्गियां हुआ करती थीं, वहीं फ्लैट बनाए गए हैं। इन फ्लैट्स को 'स्वाभिमान अपार्टमेंट' नाम दिया गया है।

इन फ्लैट्स का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से पुनर्वास परियोजना के तहत किया गया है। इस परियोजना का मकसद दिल्ली में झुग्गीवासियों के जीवन स्तर को सुधारना और उन्हें उचित सुख-सुविधाएं प्रदान करना है।

पीएम मोदी ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II के साथ द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वर्चुअली नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि साल 2025 में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा यह साल बड़े परिवर्तन और विकास के नए लक्ष्य हासिल करने वाला होगा। पीएम ने कहा कि यह वर्ष देश के अंदर हर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ दुनिया में भी भारत की छवि मजबूत करने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां झुग्गी वहां अपना घर की परियोजना उसी इरादे की नई शुरुआत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,'चाहता तो मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मेरा सपना था कि मेरे देशवासियों को घर मिले। आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का घर बनेगा, पक्का घर मिलेगा। आने वाले दिनों में 3000 फ्लैट और सौंपे जाएंगे।'

लाभार्थियों से भी की मुलाकात


प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट्स के अंदर जाकर फ्लैट्स को देखा और लाभार्थियों से मुलाकात की। स्वागत संबोधन में एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की ये पहल ऐतिहासिक है। उन्होंने गरीबों को स्वाभिमान से जीने का आधार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इससे पहले कालका जी में भी ऐसी ही पहल की थी। एलजी ने कहा कि अशोक विहार के अलावा दिल्ली के अनेक इलाकों में भी इस योजना का विस्तार किया जा रहा है।

सुगम यातायात का भी विकास


वहीं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने ना केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में गरीबों को स्वाभिमान से जीने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीबों के निवास के साथ-साथ यातायात एक बड़ी समस्या है। गरीब वर्ग के कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल पर आने जाने में सुविधा हो- इसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी प्रयासरत हैं।

पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर भेजी चादर


आवास के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर रहे हैं। द्वारका में सीबीएसई एकीकृत कार्यालय परिसर के उद्घाटन से शिक्षा क्षेत्र में सुधार होगा और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…