24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे पूरी सरकार

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को दिल्ली में सेवा तीर्थ (Seva Teerth) परिसर का उद्घाटन किया। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय स्थित हैं। सेवा तीर्थ (Seva Teerth)…

24GhanteOnline
February 13, 2026
2 min read
पीएम मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे पूरी सरकार

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को दिल्ली में सेवा तीर्थ (Seva Teerth) परिसर का उद्घाटन किया। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय स्थित हैं। सेवा तीर्थ (Seva Teerth) परिसर की दीवार पर ‘नागरिक देवो भव’ का आदर्श वाक्य अंकित है। केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि नई इमारतें भारत की प्रशासनिक शासन संरचना को दर्शाती हैं।

पीएम मोदी आज ही नए पीएमओ शिफ्ट होंगे। यानी आज प्रधानमंत्री कार्यालय का पता स्थाई तौर पर बदल जाएगा। पीएम मोदी का ऑफिस अब सेवा तीर्थ (Seva Teerth) में ही होगा। इसके साथ-साथ कई अन्य मंत्रालयों के कार्यालय भी इसी में मौजूद रहेंगे।

PM ने PMO, NSCS और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट वाले कॉम्प्लेक्स का नाम सेवा तीर्थ (Seva Teerth) रखा है। 2014 से, मोदी सरकार ने भारत के पुराने जमाने के निशानों से दूर जाने और सोच बदलने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। कुछ बड़े बदलाव इस तरह हैं। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स कॉम्प्लेक्स में 3 इमारतें हैं।

इन जगहों के बदल गए नाम


साउथ ब्लॉक → सेवा तीर्थ (Seva Teerth)
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट → कर्तव्य भवन
राजपथ → कर्तव्य पथ
रेस कोर्स रोड → लोक कल्याण मार्ग
राजभवन/राज निवास → लोक भवन/लोक निवास

एक छत के नीचे पूरी सरकार


सेवा तीर्थ (Seva Teerth) को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ही डेवलप किया गया है। यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला आधुनिक परिसर दारा शिकोह रोड पर मौजूद है। इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। पहले जो ऑफिस अलग-अलग हुआ करते थे। अब वह एक ही कार्यालय के नीचे हुआ करेंगे।

स्मार्ट ऑफिस सुविधाओं से लैस यह केंद्र हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम के साथ प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।