24 घण्टे ऑनलाइन

पांच देशों की मेरी यात्रा से दक्षिण के देशों के साथ सहयोग संबंध मजबूत होंगे-मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को अफ्रीकी, कैरेबियाई और दक्षिण अमेरिका के पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व कहा कि उनकी इस यात्रा से दक्षिणी गोलार्ध के विकासशील देशों के साथ…

24GhanteOnline
July 2, 2025
5 min read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को अफ्रीकी, कैरेबियाई और दक्षिण अमेरिका के पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व कहा कि उनकी इस यात्रा से दक्षिणी गोलार्ध के विकासशील देशों के साथ भारत के संबंधों को और बल मिलेगा।

श्री मोदी vने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की आठ दिन की यात्रा पर सुबह घाना के लिए प्रस्थान किया और वह नामीबिया होकर लौटेंगे। इस दौरान वह ब्राजील के रियो डी जनेरियों में होने जा रही ब्रिक्स शिखर बैठक में भाग लेंगे और ब्रिक्स देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग से भी बातचीत करेंगे।

राजधानी से प्रस्थान करने से पूर्व एक वक्तव्य में श्री मोदी ने कहा, 'आज मैं 02 से 09 जुलाई 2025 तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की पाँच देशों की यात्रा पर जा रहा हूँ।' उन्होंने कहा ,'मुझे विश्वास है कि पाँच देशों की मेरी इस यात्रा से वैश्विक दक्षिणी देशों के साथ हमारी मित्रता को और बल मिलेगा, अंध महासागर के दोनों किनारों पर हमारी साझेदारी मजबूत होगीऔर ब्रिक्स, अफ्रीकी संघ, इकोवास और कैरीकॉम जैसे बहुपक्षीय मंचों के साथ हमारा जुड़ाव गहरा होगा।'

प्रधानमंत्री (PM Modi) चार और पांच जुलाई को अर्जेंटीना में होंगे और वहां से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डि जेनेरियो जायेंगे और वहां पांच से सात जुलाई तक ब्रिक्स की बैठकों में हिस्सा लेंगे।श्री मोदी सात एवं आठ जुलाई को ब्राजील में राजधानी ब्राजीलिया की यात्रा पर होंगे और नौ जुलाई को नामिबिया पहुंचेगे।

श्री मोदी (PM Modi) की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जबकि विश्व में भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितताएं बढ़ रही है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक बड़ा मुद्दा है तथा अमेरिका की ओर से भारत और अन्य देशों के खिलाफ व्यापार पर ऊंचा प्रशुल्क लगाने का खतरा है जिससे वैश्विक व्यापार और विकास प्रभावित हो सकता है।

श्री मोदी अपनी इस यात्रा के पहले चरण में आज अपराह्न घाना पहुंचेंगे। राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर वह 03 जुलाई तक घाना में होंगे। उन्होंने घाना को दक्षिणी जगत में भारत का एक मूल्यवान भागीदार बताया है और कहा है कि यह देश अफ्रीकी संघ और पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह घाना की इस यात्रा में वहां के नेताओं के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने और निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्रों सहित सहयोग की नयी संभावनाएं निकालने पर बातचीत करेंगे।

श्री मोदी घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वहां की संसद में उनका संबोधन भारत के लिए सम्मान की बात होगी।

प्रधानमंत्री 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच गहरे संबंध हैं। वह वहां राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मिलेंगे जो इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस की मुख्य अतिथि थीं। वह प्रधानमंत्री महामहिम कमला प्रसाद-बिसेसर से भी मिलेंगे जिन्होंने हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाला है।

भारतीय पहली बार 180 साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे। श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा 'हमें पूर्वजों और रिश्तेदारों के विशेष बंधनों को फिर से जीवंत करने का अवसर प्रदान करेगी जो हमें एकजुट करते है।'

श्री मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना) जाएंगे । पिछले 57 वर्षों में अर्जेंटीना में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी20 में एक करीबी सहयोगी है।

श्री मोदी वहां राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्रों सहित अपने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग पर केंद्रित चर्चा करेंगे।

वहां से वह ब्राजील जाएंगे और 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा, 'एक संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में ब्रिक्स के लिए प्रतिबद्ध है। साथ में हम एक अधिक शांतिपूर्ण, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के लिए प्रयास करते हैं।'

सम्मेलन के दौरान वहां श्री मोदी विश्व के कई नेताओं से अलग से भी मिलेंगे। वहां से वह ब्राजील की द्विपक्षीय राजकीय यात्रा के लिए ब्राजीलिया जाएंगे। लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की यह पहली राजकीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री ने कहा है, 'यह यात्रा ब्राजील के साथ हमारी घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करने और मेरे मित्र, राष्ट्रपति महामहिम लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ मिलकर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।'

ब्राजील से वापसी में श्री मोदी नामीबिया रुकेंगे और राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में श्री मोदी विकासशील देशों, खासकर अफ्रीकी देशों के साथ भारत के परस्पर लाभदायक सहयोग के लिए एक नया रोडमैप तैयार करने पर बातचीत करेंगे। वह नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
श्री मोदी वहां से नौ जुलाई को स्वदेश वापस लौटेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…