24 घण्टे ऑनलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उत्तर प्रदेश की तारीफ

लखनऊ: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नें यहां एक तरफ दिल्ली जीत की बधाई दी तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

लखनऊ: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नें यहां एक तरफ दिल्ली जीत की बधाई दी तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को अभूतपूर्व करार दिया। पीएम (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश की तारीफ की। गौरतलब है कि 2017 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है।

यूपी में दिमागी बुखार का बरसता था कहर, इसका अंत करने के लिए हमने संकल्पबद्ध होकर किया कार्य


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बगल में यूपी है। एक जमाने में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी बड़ी चुनौती थी। सबसे बड़ा चैलेंज नारी शक्ति के लिए होता था। यूपी में दिमागी बुखार का कहर बरसता था, लेकिन इसका अंत करने के लिए हमने संकल्पबद्ध होकर कार्य किया।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दिमागी बुखार के खात्मे का अभियान अपने हाथ में लिया। बतौर सांसद उन्होंने सदन से सड़क तक इसकी लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री बनने के उपरांत उन्होंने इसे समाप्त कराने में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन किया।

तुष्टिकरण नहीं, भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहे लोग


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या के मिल्कीपुर भाजपा को जानदार जीत मिली है। हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया है। अभूतपूर्व विजय दी है। आज से तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है।

Tags:pm modi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…