पीएम मोदी क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पश पहुंचे, प्रार्थना सभा में हुए शामिल
आज (25 दिसंबर) ईसाई समुदाय अपना सबसे बड़ा त्योहार ‘क्रिसमस’ (Christmas) मना रहा है। लोगों ने सुबह-सुबह चर्च में पहुंचकर प्रार्थना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पश…
आज (25 दिसंबर) ईसाई समुदाय अपना सबसे बड़ा त्योहार ‘क्रिसमस’ (Christmas) मना रहा है। लोगों ने सुबह-सुबह चर्च में पहुंचकर प्रार्थना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पश पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। यह कैथेड्रल चर्च न केवल सबसे पुराने चर्चों में से एक है बल्कि दिल्ली का सबसे बड़ी चर्च भी है। पीएम ने यहां प्रार्थना सभा में भी भाग लिया, इसके साथ ही उन्होंने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी है। इस दौरान चर्च में पीएम मोदी के साथ-साथ कई और लोग भी मौजूद थे। यह चर्च सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के पास ही मौजूद है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया पर चर्च की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ। इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है। उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।
पीएम मोदी (PM Modi) ने शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी ने एक दूसरी पोस्ट में चर्च जाने का वीडियो शेयर किया है। इसमें लिखा- क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए। द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां।
May Christmas bring renewed hope, warmth and a shared commitment to kindness.
Here are highlights from the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption. pic.twitter.com/BzvKYQ8N0H
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
पहले भी कई बार चर्च पहुंचे हैं पीएम मोदी (PM Modi)
प्रधानमंत्री मोदी पहली बार चर्च नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले भी वे चर्च जा चुके हैं। गोवा से लेकर देश के ज्यादातर बड़े चर्चों में पीएम मोदी जा चुके हैं। पिछले साल भी क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी चर्च पहुंचे थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
