24 घण्टे ऑनलाइन

76वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पहनी मल्टीकलर पगड़ी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपनी पारंपरिक और रंग-बिरंगी पगड़ी पहनने की परंपरा को बनाए रखा। 76वें…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपनी पारंपरिक और रंग-बिरंगी पगड़ी पहनने की परंपरा को बनाए रखा। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी ने एक चमकीली लाल और पीली पगड़ी पहनी थी।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की ये पोशाक सबसे पहले तब नजर आई जब वह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे और उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहुंचे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) की रंगीन पगड़ियां 2014 के बाद से लगातार कई मौकों पर देखी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी की पगड़ियों की खास चर्चा होती है। 2024 गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने भारत की विविधता को प्रदर्शित करती हुई एक 'बांधनी' पगड़ी पहनी थी।

पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को दी बधाई


गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, 'आज हम अपनी महान गणराज्य की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर, हम उन महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने हमारे संविधान को बनाया और सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। हमें उम्मीद है कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को बनाए रखेगा और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगा।'

राष्ट्रपति भवन में गूंजा ‘कुछ-कुछ होता है’, इंडोनेशियाई डेलिगेशन के परफॉमेंस ने बांधा समां


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ कर्तव्य पथ पहुंचीं थीं और तिरंगा फहराया, इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हुई। इस साल के गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…