24 घण्टे ऑनलाइन

सीएससी संचालक से लूट के आरोप में वाछिंत 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। दस फरवरी की शाम को चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के पास अज्ञात बदमाशो द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना चिल्हिया पर मुकदमा अंतर्गत धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।…

24GhanteOnline
February 26, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। दस फरवरी की शाम को चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के पास अज्ञात बदमाशो द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना चिल्हिया पर मुकदमा अंतर्गत धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा मंगलवार को पल्टा देवी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, मुखवीर खास की सुचना पर दो अभियुक्तो को मंगलवार को टेकनार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से दिनांक 10 फरवरी को घेन्सा चौराहे के पास से हुई लूट से ₹ 14,800, 08 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ।जिसके आधार पर पूर्व में पंजीकृत मु0आ0सं0 13/2025 धारा 309 (4) में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की पहचान विवरण विकास गुप्ता पुत्र अनील गुप्ता निवासी बचगंगपुर थाना बृजमनगंज व विनय यादव पुत्र मन्नू यादव निवासी जगेशरपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। जबकि उक्त मामले का एक अभियुक्त अंबुज पाण्डेय अभी फरार चल रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्हिया दूर्गा प्रसाद, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश सरोज, उप निरीक्षक जावेद खान, वीरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, हिन्दे आजाद, राजीव शुक्ला, आशुतोष धऱ दूबे, दिलीप कुमार, आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र कुमार, रोहित चौहान, छविराज, आलोक यादव, सत्यवीर पन्नेलाल गुप्ता शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें