मेरी हत्या हुई तो उसका जिम्मेदार..., पूजा पाल ने चिट्ठी लिखकर कही ये बड़ी बात
यूपी में कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि मेरी हत्या…
यूपी में कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि मेरी हत्या होती है तो इसके लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे।
पूजा पाल (Pooja Pal) ने अपनी चिट्ठी में उल्लेख किया है कि उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। उनके पति की हत्या के दोषियों को सजा मिल चुकी है। उन्होंने लिखा, मैंने अपना वास्तविक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। अब मुझे मौत भी मिले तो भी गर्व ही होगा।
पत्र के अंतिम हिस्से में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि अखिलेश यादव ने उन्हें बीच रास्ते में अपमानित करके छोड़ दिया है। इस कारण समाजवादी पार्टी के अपराधी समर्थकों का मनोबल काफी बढ़ गया है और ठीक वैसे ही जैसे उनके पति की हत्या हुई थी, वैसे ही उनकी हत्या भी हो सकती है।
पूजा पाल (Pooja Pal) ने पत्र में कहा, यदि ऐसा होता है तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या की वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को ही माना जाए।
कौन हैं पूजा पाल (Pooja Pal) ?
पूजा पाल (Pooja Pal) की शादी 16 जनवरी 2005 को राजू पाल से हुई थी। राजू इलाहाबाद (पश्चिमी) विधानसभा सीट से बसपा विधायक थे। शादी के महज 9 दिन बाद 25 जनवरी 2005 को राजू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह हत्या इलाहाबाद की सियासत में भूचाल लाने वाली घटना थी।
पूजा पाल (Pooja Pal) ने अपने पति की हत्या के बाद अतीक अहमद और उसके गुर्गों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसके चलते वो 'अतीक गैंग से लोहा लेने वाली' नेता के रूप में उभरीं।
पति की हत्या के बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। उसके बाद 2007 और 2012 में इलाहाबाद शहर (पश्चिम) से BSP से विधायक चुनी गईं। हालांकि 2017 में वे हार गईं। बाद में 2022 में सपा के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से विधायक बनीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
