सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यमः नायब सिंह सैनी
नारनाैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि सत्ता उनके लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए…
नारनाैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि सत्ता उनके लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है और विकास कार्यों में क्षेत्रीय असमानता दूर करते हुए ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना को व्यवहारिक रूप से लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) सोमवार को नारनौल में भाजपा के जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराया तथा हवन यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने की।
महेंद्रगढ़ जिले के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। लॉजिस्टिक हब सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान के लिए सरकार ने नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए हैं।
मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के उद्देश्य से भाजपा की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि 1984 में केवल दो लोकसभा सीटों से शुरू हुआ भाजपा का सफर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनने तक पहुंचा है। उन्होंने इसका श्रेय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास को दिया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
