24 घण्टे ऑनलाइन

भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये देश, 7.4 रही तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

जापान में सोमवार को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके मसहूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता। प्रशासन ने खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत…

24GhanteOnline
April 20, 2026
2 min read

जापान में सोमवार को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके मसहूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता। प्रशासन ने खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों या ऊंचे इलाकों में जाने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर नुकसान कर सकती हैं।

जापान सरकार ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें एक बार नहीं, बल्कि कई बार आ सकती हैं। इसलिए लोगों को तब तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए जब तक सभी चेतावनियां खत्म नहीं हो जातीं। साथ ही यह भी कहा गया है कि लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई अनुमान से ज्यादा हो सकती है।

प्रभावित इलाकों में लोगों को समुद्र किनारे और नदियों के मुहानों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां पानी तेजी से भर सकता है। बचाव और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र में स्थित है, जहां चार बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। यहां हर साल करीब 1500 भूकंप आते हैं, जो दुनिया के कुल भूकंपों का लगभग 18 प्रतिशत हैं।

साल 2011 में आया था भीषण भूकंप


हालांकि ज्यादातर भूकंप हल्के होते हैं, लेकिन कई बार बड़े भूकंप (Earthquake) भारी तबाही भी ला सकते हैं। साल 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी ने जापान में भारी नुकसान किया था।

इस त्रासदी को 2011 तोहोकू भूकंप और सुनामी के नाम से जाना जाता है, जिसमें करीब 18,500 लोगों की मौत या लापता होने की खबर थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में गंभीर परमाणु हादसा हुआ था। फिलहाल सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…