आ रहा है तूफान! ‘स्पिरिट’ ऑडियो टीज़र में प्रभास की आवाज़ ने मचाई सनसनी
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म स्पिरिट (Sprit) का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas) और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अब प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला…
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म स्पिरिट (Sprit) का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas) और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अब प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला ऑडियो टीज़र रिलीज किया गया है। एक्टर की आवाज भर सुनकर फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऑडियो में एक कैदी की बात होती और फिर प्रभास (Prabhas) की दमदार आवाज हैरान कर देती है। फिल्म की पहली झलक का इंतजार बढ़ गया है।
प्रभास की दमदार आवाज का जादू संदीप रेड्डी वांगा ने कबीर सिंह और एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं, इस बार प्रभास (Prabhas) के साथ एक साउंड स्टोरी लेकर आए हैं। एक मिनट के ऑडियो टीज़र में जेलर और उसका असिस्टेंट एक एक्स-कॉप से पूछताछ करते सुनाई देते हैं।
View this post on Instagram
इसी दौरान प्रभास (Prabhas) की भारी और दमदार आवाज़ सुनाई देती है,कि सर बचपन से मेरी एक बुरी आदत रही है। यही लाइन पूरे टीजर की सबसे खास चीज बन जाती है।
यूजर्स रिएक्शन यह टीजर हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुआ है, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, वाह, ये आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या आपने म्यूज़िक पर ध्यान दिया? पुलिस परेड जैसा एंथम लग रहा है, वांगा सच में ऑडियंस की नब्ज़ जानते हैं। वहीं एक फैन ने मजाक में लिखा, 2000 करोड़ की फिल्म लोडिंग है… अब इंतज़ार नहीं हो रहा। एक और यूजर ने लिखा, तूफान आ रहा है।
फिल्म की डिटेल संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट करने पर विचार किया गया था। लेकिन एक्टर-डायरेक्टर के बीच आपसी समझौते नहीं हुए। अब तृप्ति इस फिल्म की लीड हीरोइन हैं। फिल्म में प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय अहम किरदार में हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
