24 घण्टे ऑनलाइन

मैं इस मतलबी औरत को.... प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा को तलाक देने का किया ऐलान!

समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) से तलाक लेने का ऐलान किया है। बता दें कि मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव बीजेपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं…

24GhanteOnline
January 19, 2026
2 min read
मैं इस मतलबी औरत को.... प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा को तलाक देने का किया ऐलान!

समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) से तलाक लेने का ऐलान किया है। बता दें कि मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव बीजेपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी की खुली आलोचकों में से एक रही हैं। प्रतीक यादव ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए अपर्णा को परिवार तोड़ने वाला बताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। इसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।”

राजनीतिक लड़ाई आई रिश्ते के बीच!

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थी और अब वह बीजेपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में हुआ महाराष्ट्र BMC चुनाव में भी वह बीजेपी अलायंस को जीताने के लिए प्रचार में थी। अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी की आलोचना करती आई हैं, जिसके चलते सपा विरोधी यह आरोप लगाते आए हैं कि अखिलेश यादव से परिवार ही खिलाफ है।


 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)


अब अपर्णा के खिलाफ उनके पति प्रातीक (Prateek Yadav) खुलकर आ गए हैं और उन्होंने फैमिली डेस्ट्रोयर बता रहे हैं। अभी तक अपर्णा की इस पर टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन कयासों का बजार गर्म हो गया है और लोग इसे मुलायम परिवार में बड़ी कलह की झलक मान रहे हैं।

परिवार ने नहीं की पुष्टी

हालांकि प्रतीक यादव (Prateek Yadav) या फिर अपर्णा यादव के परिजनों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है ना ही अपर्णा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। कई लोगों का मानना है कि प्रतीक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक भी हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…