इफ्तार के लिए स्नैक्स में ट्राई करना है कुछ स्पेशल, तो बनाएं Chicken Nuggets
रमज़ान (Ramadan) में पूरे दिन रोज़ा रखा जाता है. इसकी शुरुआत सहरी (Sehri) करके होती है और फिर इफ्तार से इसको खोला जाता है. इफ्तार में नॉनवेज से लेकर वेज तक कई आइटम शामिल होते हैं. इफ्तार (Iftar) के समय टेबल पर अलग-अलग…
रमज़ान (Ramadan) में पूरे दिन रोज़ा रखा जाता है. इसकी शुरुआत सहरी (Sehri) करके होती है और फिर इफ्तार से इसको खोला जाता है. इफ्तार में नॉनवेज से लेकर वेज तक कई आइटम शामिल होते हैं. इफ्तार (Iftar) के समय टेबल पर अलग-अलग आइटम सजे होते हैं. लोग एक से बढ़कर स्नैक्स इफ्तार में सर्व करना पसंद करते हैं.
इफ्तार के लिए स्नैक्स में अगर आप कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं तो चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets ) को आजमाकर देखें. इसे बनाना बेहद आसान है और मेहमानों को इसका लाजवाब स्वाद बेहद पसंद आने वाला है. कमाल की बात यह है कि फ्रीजिंग प्रोसेस से आप चिकन नगेट्स को काफी दिन तक फ्रेश बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे तैयार करें इफ्तार स्पेशल चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets).
चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets) बनाने की सामग्री
500 ग्राम चिकन कीमा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच मक्खन
ताजा ब्रेड क्रम्ब्स (2 स्लाइस)
नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच
कोटिंग के लिए:
4 बड़े चम्मच मैदा
2 बड़े चम्मच मक्की का आटा
1/4 छोटा चम्मच नमक
ब्रेड क्रम्ब्स ताजा (2-3 स्लाइस)
अंडा 2
पार्सले 1/2 छोटा चम्मच (या मिक्स हर्ब्स)
चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets ) बनाने की विधि:
चिकन नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह धो लें. याद रहे आपको बोनेलेस चिकन लेना है. बोनलेस चिकन को फूड प्रोसेसर में डालकर अच्छी तरह मिंस्ड कर लें. आप चाहे तो बाजार से ही मिंस्ड चिकन बनाकर ला सकते हैं.
मिंस्ड चिकन को एक बाउल में निकालेंगे इसके बाद इसमें सभी पाउडर मसाले और लेमन जूस, सोया सॉस , बटर डालकर चिकन के साथ बेहद अच्छी तरह मिक्स कर देंगे. मिश्रण तैयार होने के बाद हथेली पर तेल लगाएंगे और एक लोई लेकर नगेट की शेप में कर देंगे.
इसी तरह सभी पीस तैयार कर लें. इसके बाद चिकन नगेट्स की कोटिंग तैयार करेंगे. इसके लिए एक प्लेट में मैदा डालें और दूसरी प्लेट में ब्रेड क्रंप्स डाल दें. सभी नगेट्स को पहले मैदे में कोट करें इसके बाद ब्रेड क्रंप्स की प्लेट में रोल कर दें. आपके चिकन नगेट्स तैयार हो जाएंगे.
अब कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें सभी चिकन नगेस्ट (Chicken Nuggets) सुनहरे होेने तक फ्राई कर लें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
