24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही तैयार करें टेस्टी चिकन मसाला पाउडर, लगेगा स्वाद का तड़का

क्या आप भी घर पर नॉनवेज बनाते समय बाजार के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपके लिए घर पर ही चिकन मसाला पाउडर (Chicken Masala Powder) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस मसाले की मदद से आपके नॉनवेज को रेस्टोरेंट से भी…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

क्या आप भी घर पर नॉनवेज बनाते समय बाजार के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपके लिए घर पर ही चिकन मसाला पाउडर (Chicken Masala Powder) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस मसाले की मदद से आपके नॉनवेज को रेस्टोरेंट से भी अच्छा स्वाद मिलेगा। जिस तरह गरम मसाला या बाकी मसाले तैयार होते हैं, यह मसाला (Chicken Masala Powder) भी ठीक उसी तरह से बनाया जाता है। ताजे साबुत मसालों का उपयोग कर बनाए गए व्यंजन बेहतरीन जायका देते हैं। आइये जानते हैं चिकन मसाला पाउडर (Chicken Masala Powder) बनाने की रेसिपी।

चिकन मसाला पाउडर (Chicken Masala Powder) बनाने की सामग्री

- 100 ग्राम साबुत धनिया
- 1 कप सूखी लाल मिर्च
- 2 बड़े चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच सफेद चावल
- 5-7 इलायची
- 1 छोटा चम्मच पॉपी/ खसखस
- 10-12 पत्तियां करी पत्ता
- 1 छोटा टुकड़ा हल्दी
- 2-3 तेजपत्ता
- 2 चक्रफूल
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 5 लौंग
- 2 मोग्गु
- 3 कल्पासी
- 1 छोटा चम्मच क्रिस्टल नमक

चिकन मसाला पाउडर (Chicken Masala Powder) बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में सूखी लाल मिर्च को डालकर कुछ 2 से 3 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। जब लाल मिर्च का रंग बदलने लगे और खुशबू आने लगे तो आप उसे एक प्लेट में निकाल लें।

इसके बाद चावल को भी ठीक इसी तरह से पैन में ड्राई रोस्ट करें। सॉते करते हुए जब चावल से खुशबू आने लगेगी तो समझे वो रोस्ट हो गया है। उसे भी मिर्च वाली प्लेट में निकालकर रख लें।

अब एक-एक करके आप सारे मसालों को भून लें। धनिया, काली मिर्च, सौंफ, जीरा खसखस और करी पत्ता को अलग-अलग भून लेना है। तेजपत्ता, चक्रफूल, दालचीनी, लौंग, मोग्गु और कल्पासी को एक साथ भून सकते हैं।

इन सारी चीजों को ठंडा कर लें। इसके बाद एक ब्लेंडर लें और उसमें सारी सामग्री डालें। इसके साथ ही इसमें क्रिस्टल सॉल्ट मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें।

एक बार ब्लेंड करने के बाद लिड हटाकर चम्मच से सामग्री को हिला लें और फिर दोबारा सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें। आपका घर पर बना चिकन मसाला (Chicken Masala Powder) तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर ट्रांसफर करके स्टोर कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…