24 घण्टे ऑनलाइन

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

मानसून (Monsoon) में चारों ओर बिखरी हरियाली, कभी तेज़ तो हल्की बरसती बूदें हर किसी का मन मोह लेती हैं। मन को भिगो देने वाले इस मौसम में क्यों न घर में कुछ बदलाव कर लिए जाएं। यहां दिए जा रहे आसान तरीकों से मानसून…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

मानसून (Monsoon) में चारों ओर बिखरी हरियाली, कभी तेज़ तो हल्की बरसती बूदें हर किसी का मन मोह लेती हैं। मन को भिगो देने वाले इस मौसम में क्यों न घर में कुछ बदलाव कर लिए जाएं। यहां दिए जा रहे आसान तरीकों से मानसून (Monsoon) के स्वागत के लिए घर को तैयार कर सकते हैं।

रंग-बिरंगी एक्सेसरीज


भले ही तपती गरमी के बाद ठंडी फुहारें दिल खुश कर देती हों लेकिन कुछ दिनों बाद बादलों से भरा आसमान नीरसता फैलाने लगता है। इससे बचने के लिए अपने घर को जितना रंग बिरंगा बनाया जा सके उतना अच्छा है। रंग बिरंगे अनोखे डिस्प्ले पीसेज, दीवार के लिए ब्राइट कलर्स वाली पेंटिंग्स, सोफे कुर्सियों आदि के लिए सुन्दर कुशन्स, अलग अलग तरह की कैंडल्स और सजावटी फूलों के जरिए-घर में रंगों को जगह दी जा सकती है।

दीवारों को दे नया लुक


घर को एक नयापन देने का आसान तरीका दीवारों को नया लुक देना है। अपनी कलात्मकता से दीवारों पर कोई सुन्दर सा पेंट या डिज़ाइन बना सकते हैं, एक अच्छा सा वॉलपेपर लगा सकते हैं या सिर्फ कुछ अलग अनोखे पोस्टर्स लगाकर भी दीवारों में नया लुक ला सकते हैं। अलग अलग रंगो के खाली या तस्वीरों के साथ फ्रेम्स भी दीवार को सजाने का एक बहुत अच्छा तरीका है।

फूलों से महकाएं घर


घर को मानसून (Monsoon) फ्रेंडली बनाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है पौधों और फूलों को घर में लाना। कोशिश करें की रंग बिरंगे फूलों वाले पौधों को हरे पौधों से ज़्यादा लगाएं। फूलों के लिए छोटे-छोटे रंग-बिरंगे सुन्दर प्लांटर्स का प्रयोग करें। मनी प्लांट जैसे बेल वाले पौधों को छोटे प्लांटर्स में दीवार पर सजा सकते हैं। खासतौर से बाथरूम और किचन में फूल-पौधे लगाएं।

घर को बनाएं मानसून-फ्रूफ (Monsoon-proof)


ये मानसून (Monsoon) के लिए घर को तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। तेज़ बारिशें शुरू होने से पहले ही अपने घर के सारे लीकेज, वायरिंग आदि अच्छे से चेक करें, यदि खिड़की दरवाज़ों में कही दरारें हैं तो उन्हें भरें, लकड़ी के फर्नीचर का ख़ास ध्यान रखें, घर में क्रॉस वेंटिलेशन करें और अच्छे से साफ़ सफाई करें ताकि मानसून में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।