24 घण्टे ऑनलाइन

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…

24GhanteOnline
November 9, 2025
1 min read

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्रीमती मुर्मु (President Murmu) ने आज अपने बधाई संदेश में 'एक्स' पर लिखा 'राज्य-स्थापना (Uttarakhand Foundation Day) की रजत-जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर, वीर-प्रसवा देव-भूमि उत्तराखंड के सभी निवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। हमारे देश की गौरवशाली आध्यात्मिक-सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड के क्षेत्र का योगदान अतुलनीय रहा है। विगत 25 वर्षों के दौरान राज्य के कर्मठ और विनम्र लोगों ने आधुनिक विकास के नए आयाम रचे हैं। मैं उत्तराखंड के सभी निवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल-कामना करती हूं।'

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड के लोगों को बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा 'उत्तराखंड की स्थापना (Uttarakhand Foundation Day) की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें