24 घण्टे ऑनलाइन

यह मेरा आखिरी कॉल...', दुबई की जेल में बंद शहजादी ने फोन पर कहा, परिवार में मचा हड़कंप

बांदा। जिले की रहने वाली शहजादी ( Shahzadi) को एक बच्चे की मौत के जुर्म में दुबई की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। शहजादी ने फोन करके अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद उसके माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले…

24GhanteOnline
February 16, 2025
3 min read

बांदा। जिले की रहने वाली शहजादी ( Shahzadi) को एक बच्चे की मौत के जुर्म में दुबई की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। शहजादी ने फोन करके अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद उसके माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। माता-पिता अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मामले में हस्तक्षेप कर भारत की बेटी की जान बचाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

दुबई की जेल में बंद कैदी शहजादी ( Shahzadi)  ने फोन कॉल पर पिता को बताया, ''अब्बू यह मेरी आखिरी कॉल है। मुझे अब दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। हो सकता है कि अब मैं आपको दोबारा फोन न कर सकूं।'' शहजादी के फोन के बाद बुजुर्ग माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने शहजादी से बातचीत का ऑडियो भी शेयर किया है।'

बता दें कि बांदा के मटौंध थाना इलाके के गोयरा मुगली गांव की रहने वाली शहजादी को फेसबुक के जरिए आगरा के रहने वाले एक उजैर नाम के युवक ने बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे 2021 में चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कहकर दुबई अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया।

शहजादी ( Shahzadi) जिस घर में रुकी थी, अचानक एक दिन उनके बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके करीब दो महीने होने के बाद मृतक बच्चे के माता-पिता ने शहजादी को अपने बच्चे की मौत का दोषी ठहराया और हत्या के आरोप में लगाया। जांच के बाद दुबई की अदालत ने युवती शहजादी फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके बाद शहजादी अब अल्बतवा जेल में कैद है। इधर उसके बुजुर्ग माता-पिता बेटी की जान बचाने की गुहार लगा रहे है। बीते दिन ही शहजादी के फोन कॉल ने उनकी नींद उड़ा दी है।

104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ठेल दिया जेल में, वजह हैरान कर देगी


शहजादी के पिता सब्बीर ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे शहजादी का फोन आया। उसने बताया कि अब्बू मेरा आखिरी समय है। मुझे अलग कमरे में रख दिया गया है। वहां कैद लोगों ने कहा कि शहजादी घर में कॉल कर लो, वरना ये लोग अब आगे नहीं करने देंगे।

पिता ने कहा, ''मैं भारत सरकार गुजारिश करता हूं कि बेटी को बचाया जाए। हमे उसके फोन के बाद से कोई सूचना नहीं है। शहजादी को आज शाम तक या सुबह फांसी हो गई होगी। मेरी करीब 10 मिनट बात हुई है। पहली बार उसने इतनी बात की। वरना 7 मिनट से ज्यादा कभी बात नहीं हुई। पहले बात हो जाती थी। मामला शांत हो गया था। अचानक उसको फांसी की सजा दी जा रही है। मेरी लड़की बेकसूर है। उसे जबरन फंसाया जा रहा है। पिछले दो साल से दुबई की जेल में बंद है। मैंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय हर जगह जा जाकर बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। जिनके घर में हमारी बेटी शहजादी रहती थी, उनका नाम नाजिया और फैज है।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…