24 घण्टे ऑनलाइन

नशीली दवाओं के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन पर व…

24GhanteOnline
February 25, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन पर व क्षेत्राधिकारी अरूणकान्त सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मोहाना पुलिस द्वारा सोमवार को चिर्रीपुर मोड की पुलिया के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा प्राक्सीको स्पास 131 खुले हुए व 120 पत्ते के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मोहाना थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर आज दिनांक मंगलवार को अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अब्दुल वहीद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी तेनुहवा थाना लुम्बिनी जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल व गोविन्द प्रसाद तेली पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तेली निवासी तेनुहवा थाना लुम्बिनी जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज ककरहवा उ0नि0 राकेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी प्रदीप राना, संजय यादव शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें