24 घण्टे ऑनलाइन

शहरी गरीबों को स्वच्छ, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना प्राथमिकता : अपूर्वा दुबे

लखनऊ। प्रदेश में शहरी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक रसोई की स्थापना एवं संचालन किया जाना है। जिस सन्दर्भ में अन्य राज्यों में संचालित रसोईयों के…

24GhanteOnline
June 18, 2025
3 min read

लखनऊ। प्रदेश में शहरी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक रसोई की स्थापना एवं संचालन किया जाना है। जिस सन्दर्भ में अन्य राज्यों में संचालित रसोईयों के प्रतिनिधियों एवं अन्य हितग्राहियों के साथ निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे (Apoorva Dubey) की अध्यक्षता में बुधवार को सूडा भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में निदेशक सूडा (Apoorva Dubey) ने बताया कि प्रदेश में शहरी गरीबों के लिए साफ स्वच्छ, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। साथ ही साथ शहरी गरीब व जरूरतमंदों को ससमय पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रदेश में प्रस्तावित सामुदायिक रसोई की स्थापना एवं संचालन के संबंध में चर्चा की गई।

उड़ीसा राज्य में संचालित आहार योजना के नोडल अधिकारी चित्ता रंजन महोना द्वारा उड़ीसा में संचालित 169 आहार केंद्रों की स्थापना एवं संचालन और सुबह का नाश्ता एवं दोपहर और रात्रि के भोजन के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य में संचालित दीनदयाल रसोई योजना के नोडल अधिकारी दुर्गेश तिवारी द्वारा एमपी में 166 स्थायी रसोइयों एवं 25 चलित फूड वैनों की स्थापना एवं संचालन एवं दोपहर के भोजन के सबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

सामुदायिक रसोई के संचालन हेतु अन्य हितग्राहियों जैसे आंध्र प्रदेश में अन्ना कैंटी न के संचालक हरे कृष्ण मिशन के प्रतिनिधि सुरेश गौड़ द्वारा आन्ध्र प्रदेश में स्थापित 15 एकीकृत रसोई एवं 203 कैंटीन जहां पर भोजन वितरण किया जाता है, के साथ-साथ सुबह का नाश्ता एवं दोपहर और रात्रि के भोजन के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

अक्षय पात्र लखनऊ के प्रतिनिधि विक्रांत मोहन द्वारा सरकारी स्कूलों में वितरित किए जाने वाले मिड डे मील एवं स्थापित केंद्रीयकृत रसोई संचालन के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

गैलेंट गोरखपुर के प्रतिनिधि बृज मोहन जोशी द्वारा गोरखपुर में दो फूड वैनों के माध्यम से पांच अस्पतालों में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं स्थापित केंद्रीयकृत रसोई के संबंध में प्रस्तुतीकरण के द्वारा अवगत कराया गया।

इसके साथ-साथ मधुरिमा रेस्टोरेंट, अमृत फूड लखनऊ, प्रदीप एअर कैटर्र, बीकानेर वाला लखनऊ, होटल राजस्थान लखनऊ, स्नो फाउनण्टेन आर्टिटेक्ट एवं कन्सलटेन्टस, बीओएच कॉमर्शियल किचन स्पेशलिस्ट के साथ-साथ आईआरसीटीसी की टीम के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला में आए सामुदायिक रसोई संचालित राज्यों के प्रतिनिधियों एवं अन्य हितग्राहियों से प्रदेश में प्रस्तावित सामुदायिक रसोई की स्थापना एवं संचालन के संबंध में विचार-विमर्श एंव सुझाव लिए गए।

कार्यशाला में विशेष सचिव, सत्य प्रकाश पटेल, नगरीय विकास एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश शासन, सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त झांसी, पूर्व नगर आयुक्त लखनऊ, इन्द्रजीत सिंह, विशेष सचिव- निदेशक नेडा उत्तर प्रदेश, उप खाद्य आयुक्त लखनऊ वीपी सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही साथ सूडा के वित्त नियंत्रक संजीव गुप्त, कार्यक्रम अधिकारी अतुल सिंह चौहान, परियोजना अधिकारी डूडा लखनऊ, चंद्र कांत त्रिपाठी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें