पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सितंबर 2026 तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है। इस सहायता का लाभ पूरे पंजाब में लगभग 2.43 लाख बच्चों को मिल रहा है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रत्येक बच्चा प्यार, देखभाल, सम्मान और अपने सपनों को साकार करने के लिए समान अवसरों का हकदार है। मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए ऐसे बच्चों को समय पर सहायता उपलब्ध करवा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि यह पहल ‘रंगला पंजाब’ की सोच को दर्शाती है, जहां प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, कल्याण और सर्वांगीण विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी बच्चे की विपरीत परिस्थितियां उसकी शिक्षा, प्रगति और सपनों की राह में बाधा न बनें।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे शामिल हैं, जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है, दोनों माता-पिता लापता हैं अथवा माता-पिता शारीरिक या मानसिक अक्षमता के कारण बच्चों की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं। इस योजना का लाभ उन पात्र परिवारों को भी दिया जाता है, जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये या इससे कम है।
उन्होंने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत 432.78 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जिसमें से सितंबर 2026 तक 254.44 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह वित्तीय सहायता बच्चों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने, उनकी शिक्षा जारी रखने और उनके बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार बच्चों के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और अपने सपनों को साकार करने के लिए समान अवसर प्राप्त हों।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
सिख संगत को मिले निर्बाध दर्शन, करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग पर बोले CM मान
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार खुला रखने के साथ-साथ सिख संगत को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए निर्बाध सुविधा देने की…
