24 घण्टे ऑनलाइन

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

अपने घर को सुंदर दिखाने के लिए लोग कई तरह से इसे सजाते-संवारते हैं. घर की सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल की जाती हैं. इनमें से बहुत सी चीजें आर्टिफिशियल भी होती हैं, जो आजकल बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं.…

24GhanteOnline
July 15, 2026
3 min read

अपने घर को सुंदर दिखाने के लिए लोग कई तरह से इसे सजाते-संवारते हैं. घर की सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल की जाती हैं. इनमें से बहुत सी चीजें आर्टिफिशियल भी होती हैं, जो आजकल बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं.

बाजार में उपलब्ध ये चीज़ें घर को सुंदर रूप देने में मदद करती हैं, जैसे शो पीस, फूल (Flowers), पेंटिंग आदि. यदि बात करें वास्तु शास्त्र की तो इनमें से कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं, जिनको घर में रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. इन्हीं में से प्रमुख है नकली फूल (Flowers) या उससे बनी मालाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकली फूलों को रखना शुभ नहीं होता. इंदौर के रहने वाले ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार कृष्ण कांत शर्मा बता रहे हैं कि नकली फूलों (Flowers) को घर में लगाने से क्या हानि हो सकती है.

बढ़ता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट सदैव असली और सुगंधित फूलों (Flowers) से करनी चाहिए. इसके अलावा यदि आप घर में गुलदान रखने के शौकीन हैं, तो इसमें भी आपको असली फूल ही रखने चाहिए और इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में नकली फूलों को रखना बेहद अशुभ होता है. नकली फूलों (Flowers) से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और यह घर के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक कष्टों में वृद्धि का कारण बनता है.

घर के सदस्यों की सोच पर असर


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आर्टिफिशियल फूलों को रखने से घर के सदस्यों की सोच पर बहुत गहरा असर पड़ता है. नकली फूल घर के सदस्यों की सोच पर नकारात्मक असर डालते हैं. खासकर घर की महिलाओं पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में सुगंधित और ताजे फूल रखने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं. साथ ही घर का वातावरण भी सुखद बना रहता है.

परिवार में दिखावा


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकली फूलों को लगाने से ही परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है. नकली फूल घर में लगाने से घर के सदस्यों में दिखावे का भाव उत्पन्न होता है और छोटी-छोटी बातों पर घर के सदस्यों का आपस में मनमुटाव होने लगता है. ऐसा होने से एक घर की सुख-शांति पर गहरा असर पड़ता है, इसलिए घर में सदैव सुगंधित और असली फूलों को ही प्रयोग में लाना चाहिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…