24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली में पुतिन का Warm Welcome, पीएम मोदी ने यूं किया अपने फ्रेंड का स्वागत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) गुरुवार देर शाम मॉस्को से दिल्ली स्थित एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पुतिन का स्वागत किया है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) गुरुवार देर शाम मॉस्को से दिल्ली स्थित एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पुतिन का स्वागत किया है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर पीएम आवास के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। राष्ट्रपति पुतिन भारत के 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे।

व्लादिमीर पुतिन (Putin) का विमान गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से सीधे सरदार पटेल मार्ग पीएम आवास पहुंच गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट से पीएम आवास के बीच एनएच-S, धौला कुआं, दिल्ली कैंट इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बेहद कड़ी रही।

इस रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पीएम आवास पहुंचे हैं। कुछ देर बाद दोनों नेता साथ में डिनर किया। इस दौरान डिनर टेबल भी दोनों नेताओं में कुछ हल्की फुल्की बातें हुईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।