24 घण्टे ऑनलाइन

राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने किया पुतिन का स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के भारत दौरे के औपचारिक कार्यक्रमों का आगाज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के भारत दौरे के औपचारिक कार्यक्रमों का आगाज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Putin) का स्वागत किया। पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाकर उनके अभिवादन को स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री मोदी का काफिला राष्ट्रपति भवन पहुंचा, जहां वो रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस अवसर पर मौजूद थे, जिन्होंने भारत की वैश्विक कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये दौरा भारत-रूस संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुतिन को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिये जाने के आने से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। इसके बाद पुतिन(Putin) राष्ट्रपति भवन से राजघाट के लिए रवाना हो गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पहुंचकर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुतिन के साथ भारतीय अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद पुतिन (Putin) ने राजघाट पर विज़िटर्स बुक पर साइन किया। यहां से वह हैदराबाद हाउस के लिए रवाना हो गए जहां वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आज की बैठक में सारा फोकस ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौतों पर होगा। जिसका ऐलान दोनों नेता जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।

Tags:Putin

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…